बर्फबारी की मार: अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव, 11 हजार उड़ानें रद्द और 6 लाख घरों में अंधेरा

Update: 2026-02-25 03:11 GMT


न्यूयार्क। अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्य इन दिनों कुदरत के भीषण कहर का सामना कर रहे हैं। तेज हवाओं और भारी बर्फबारी (Blizzard) ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार से मंगलवार के बीच हालात इतने बिगड़ गए कि देश भर में 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हवाई अड्डों पर रनवे बर्फ की चादर से ढके होने के कारण उड़ानों पर पूरी तरह रोक लगानी पड़ी है।

हवाई यातायात ठप, 20% उड़ानें प्रभावित

फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी 'फ्लाइटअवेयर' के आंकड़ों के अनुसार, केवल सोमवार को ही करीब 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो अमेरिका की कुल दैनिक उड़ानों का लगभग 20 प्रतिशत है। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स जैसे इलाकों में 37 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जिसने यातायात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है।

अंधेरे में डूबे लाखों घर, अखबार का प्रकाशन भी थमा

बर्फीले तूफान के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से उत्तर-पूर्वी राज्यों के 6 लाख से ज्यादा घरों और दफ्तरों की बत्ती गुल हो गई है। सोमवार शाम तक भी करीब सवा पांच लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर थे। इस आपदा का असर मीडिया पर भी पड़ा; प्रतिष्ठित अखबार 'द बोस्टन ग्लोब' अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार प्रकाशित नहीं हो सका, क्योंकि कर्मचारी और वितरक भारी बर्फ के कारण प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News

गेहूं की आड़ में अफीम की खेती का पर्दाफाश:: बागौर पुलिस ने खेत से बरामद किए 2635 पौधे, किसान डिटेन