भीलवाड़ा में 'मौत का जाम': : शराब समझकर गटक गए जहरीला केमिकल, एक ही कुनबे के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Update: 2026-02-13 04:34 GMT


 भीलवाड़ा अंकुर पुनीत।  जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में खुशियों वाले एक शादी समारोह का अंत बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाला रहा। बर्तनों की सफाई के लिए लाए गए तीखे केमिकल को शराब समझकर पीना पांच लोगों के लिए काल बन गया। इस 'खूनी लिक्विड' के सेवन से तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रही है।। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। सामूहिक मौत की इस खबर से पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।


 

​शादी की सफाई बनी मौत का सबब

​हादसे की जड़ें 10 फरवरी को आलोली ग्राम में हुए एक शादी समारोह से जुड़ी हैं। जानकारी के अनुसार, माधोपुर के कंजर परिवार के लोग वहां साफ-सफाई और बर्तन धोने के काम पर गए थे। बर्तनों की जिद्दी कालिख छुड़ाने के लिए वहां टॉयलेट क्लीनर या कोई घातक केमिकल मंगवाया गया था। मजदूर परिवार के लोग पानी जैसे दिखने वाले इस पारदर्शी लिक्विड की 4 प्लास्टिक बोतलें चोरी-छिपे अपने साथ घर ले आए। उन्हें गुमान भी नहीं था कि वे अपने घर 'मौत' पोटली में बांधकर ला रहे हैं।

Full View


 ​जाम छलकाया और शुरू हो गया मौत का तांडव

​12 फरवरी की शाम को सुशीला, बादामी, जमनी और रतनलाल ने इस केमिकल को शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर बाद उनके पेट में तेज जलन शुरू हुई और वे उल्टियां करने लगे। पड़ोसियों ने आनन-फानन में उन्हें गंगापुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक जहर अपना काम कर चुका था।

​मृतकों की सूची: जमनी (60), रतन (42), सुशीला (40) और बादामी (60)।

​गंभीर: सनू (22) पत्नी पप्पू लाल, जिसका महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है।

​पुलिस की रडार पर भीलवाड़ा की दुकान


​मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर पुलिस की विशेष टीम ने भीलवाड़ा शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारा है। प्रारंभिक पड़ताल में संकेत मिले हैं कि यह जानलेवा केमिकल इसी दुकान से खरीदा गया था। पुलिस दुकान संचालक के स्टॉक और बेचे गए लिक्विड के नमूनों की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, एफएसएल (FSL) टीम ने भी माधोपुर पहुंचकर मौके से केमिकल की बोतलें जब्त की हैं।

​डॉक्टरों की आशंका: 'स्पिरिट' या 'टॉयलेट क्लीनर'

​महात्मा गांधी अस्पताल के डॉ. चेतन के अनुसार, मृतकों के पेट में अत्यंत जहरीला लिक्विड मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह अत्यधिक सांद्रता वाला स्पिरिट या एसिडिक केमिकल हो सकता है, जिसने शरीर के अंदरूनी अंगों को पल भर में जलाकर रख दिया। घटना के बाद से पूरे माधोपुर बस्ती में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News

​भीलवाड़ा के आंगन में सजा खेलों का महाकुंभ: : अजमेर रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा बना 'जनरल चैंपियन'