होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा यात्री घायल हैं। यह बस हादसा दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां सागरन गांव के पास एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।मुकेरियां के डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क ने जानकारी दी कि हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे।