भीलवाड़ा में पुलिस की कार्रवार्र्ईंं-: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़,ईको कार व 4 सिलेंडर जब्त

Update: 2026-03-28 09:47 GMT

 भीलवाड़ा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीलवाड़ा जिले की काछोला थाना पुलिस ने गैस सिलेंडरों से भरी एक ईको कार और अवैध रूप से रिफिलिंग के उपकरण और चार गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

बिना अनुज्ञा-पत्र के चल रहा था अवैध कारोबार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) राजेश आर्य के निर्देशन और वृत्ताधिकारी (कोटड़ी) सुरेश डाबरिया के निकट पर्यवेक्षण में काछोला थाने से विशेष दल का गठन किया गया था। इस दल ने काछोला कस्बे में दबिश दी। वहां एक ईको कार में बिना किसी वैध अनुज्ञा-पत्र और परमिट के गैस भरते हुए पाया गया। पुलिस ने चार गैस सिलेंडर व एक ईको कार जब्त कर ली।

रसद विभाग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से भारत गैस के सिलेंडर और ईको कार को अपने अधिकार में ले लिया। घटना के तुरंत बाद रसद विभाग भीलवाड़ा को सूचित किया गया। रसद विभाग से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर काछोला थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) की धारा 3/7 के तहत प्रकरण संख्या 59/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले का अनुसंधान (जांच) प्रारंभ कर दिया है। 

Similar News

भीलवाड़ा में काल बनकर दौड़ा ट्रक:: पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, माँ और पत्नी लहूलुहान