बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई:: DST और रायपुर पुलिस ने खारी व कोठारी नदी से 4 डंपर, 11 ट्रैक्टर व जेसीबी की जब्त

Update: 2026-02-21 12:43 GMT

 भीलवाड़ा। जिले में अवैध बजरी खनन पर लगाम कसने के लिए जिला स्पेशल टीम (DST) और रायपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश और आईपीएस प्रोबेशनर माधव उपाध्याय के सुपरविजन में टीम ने आसींद, शंभूगढ़, बागौर और रायपुर क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में वाहन जब्त किए हैं।




 

पहली बड़ी कार्रवाई आसींद और शंभूगढ़ की सरहद पर बहने वाली खारी नदी में की गई, जहां DST ने दबिश देकर बजरी से भरा एक डंपर और तीन खाली डंपर (कुल 4 डंपर) जब्त किए। वहीं, दूसरी कार्रवाई बागौर थाना क्षेत्र के ग्राम लसाडिया में कोठारी नदी में की गई। यहाँ टीम ने नदी के भीतर और किनारे से कुल 9 ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिलें डिटेन की। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर बागौर थाने से एएसआई ताज मोहम्मद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और वाहनों को थाने ले जाया गया।

उधर, रायपुर थाना पुलिस ने भी भटेवर इलाके में स्थित कोठारी नदी में कार्रवाई करते हुए बजरी परिवहन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को जब्त किया है। पुलिस की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से जिले के बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Similar News

109 किलो गांजा बरामदगी मामला:: 5 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, पति अब भी फरार

शादी की शहनाइयों के बीच पसरा मातम:: फेरों से चंद घंटों पहले दो सगी बहनों ने दी जान, उजड़ गई खुशियां