गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली
By : prem kumar
Update: 2025-01-04 10:11 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर शनिवार को शहर में नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाली गई।
अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के अनुसार, गुरु बोविंदसिंहजी के पावन जन्मोत्सव की खुशी में शनिवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा सिंधूनगर गुरुद्वारा से दोपहर ढाई बजे आरंभ हुई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों सिटी कोतवाली, राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट,सूचना केंद्र, भोपाल क्लब, सिंघल अस्पताल रोड, आईनोक्स, गल्र्स कॉलेज रोड होते हुये शाम छह बजे गुरुद्वारा पहुंचेगी। इस शाोभायात्रा में सिक्ख संगत, कीर्तन करते हुये चल रहे हैं। साथ ही पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरुप भी शोभायमान है।