आयरन प्लांट में ब्लास्ट: 7 मजदूरों की मौत, 5 घायल

Update: 2026-01-22 08:41 GMT

 बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

विस्फोट इतना भयंकर था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मजदूर घटनास्थल से बाहर निकल आए। भाटापारा ग्रामीण पुलिस और बलौदाबाजार से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी प्रशासनिक टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रदेश के मंत्री टंक राम वर्मा ने घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फर्नेस संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं—इन सभी पहलुओं की गहन और निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया और मामले की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Similar News