वाटर वर्क्स के पीछे मजार की चादर जली हुई मिलने से लोगों में आक्रोश, पुलिस ने की शांति कीअपील
By : राजकुमार माली
Update: 2025-03-13 04:20 GMT
भीलवाड़ा (हलचल) वाटर वर्क्स के पीछे बापू नगर क्षेत्र में एक धर्म स्थल पर चादर जली हुई मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार पुर रोड स्थित वाटर वर्क्स के पीछे अस्थाना वाटर वर्क्स वाले बाबा साहब की मजार की चादर गुरुवार की सुबह जली हुई मिली। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखना की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।