उत्तर प्रदेश में रात से लगातार हो रही हे बारिश, दिल्ली बेहाल; मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी भीलवाड़ा में छाए बादल
भीलवाड़ा /नई दिल्ली। भीलवाड़ा में शनिवार सुबह डाल छाए थे और उमस बनी हुई हे वही देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में रात से भारी बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों जलभराव की स्थिति देखी जा सकती है लोगों के घरों में पानी भर गया है। दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय कर्नाटक, केरल और विदर्भ में भारी बारिश हुई। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा व गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई।
बारिश को तरस रहा है भीलवाड़ा, जल रहा हे उमस से , आज छाए बादल
भीलवाड़ा पिछले कई दिनों से बारिश को तरस रहा है बारिश के नहीं आने से लोग उमस पर चिपचिप प से परेशान है। शनिवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे उम्मीद है कि आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
आज इन राज्यों में होगी बारिश
आज बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्से, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है।
मुंबई के लोगों को घर में रहने की सलाह,भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई और अन्य जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। लोगों से सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की गई है। नगर निगम और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं।
जयपुर में रातभर बरसात के बाद उमस से राहत
दो दिन से उमस झेल रहे राजधानी के लोगों को शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश ने राहत पहुंचाई है। शनिवार सुबह भी हल्की बारिश का दौर जारी है। लगातार बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, जगह-जगह खुदी सड़कें और गड्ढे परेशानी बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश में भीलवाड़ा सहित सात जिलों में शनिवार को बरसात हो सकती है इसे लेकर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है सहित सात जिलों में शनिवार को बरसात हो सकती है इसे लेकर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है
