भीलवाड़ा बीएचएन। सुखाडिय़ा नगर में एक नव विवाहिता शनिवार देर शाम घर में ही पंखे पर झुलती मिली। महिला की शादी को अभी डेढ़ साल हुआ है। ऐसे में पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना देकर मौके पर बुलाया है। उनके आने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। उधर, घटना की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में मामला सदर थाना क्षेत्र का होने से पुलिस को मौके पर बुलवाया गया।
सुभाषनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम सुखाडिय़ानगर में एक महिला के सुसाइड कर लेने की सूचना मिली। इस पर दीवान चंद्रप्रकाश जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृतका की पहचान सोनिया 22 पत्नी मुकेश जाट के रूप में हुई। साथ ही यह जानकारी भी सामने आई कि सोनिया का मुकेश से डेढ़ साल पहले ही विवाह हुआ था। मामला नवविवाहिता की मौत का होने से पुलिस ने घटनास्थल का सुरक्षित करवा दिया और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी है। बाद में पता चला कि घटनास्थल सुभाषनगर थाने का न होकर सदर थाने का है। इसके चलते सदर थाना पुलिस को मौके पर बुलवा लिया गया। मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।