हलेड़ रोड पर युवक की हत्या, सिर पर चोट के निशान मिले

By :  naresh
Update: 2025-11-29 05:46 GMT


भीलवाड़ा पुनीत विजय। सदर थाना क्षेत्र के हलेड़ रोड पर शनिवार तड़के झाड़ियों में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।




 


थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने   बताया कि प्रियदर्शनी नगर, हलेड़ रोड पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक  के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। पास में उसकी स्कूटी भी  मिली।


 



 

पुलिस ने मृतक की पहचान तिलक नगर निवासी महेंद्र ( 43 ) पिता छितर सिंह के रूप में हुई।ये व्यक्ति अपने परिवार से अलग रहता रहा बताया जा रहा है कि मृतक ऑन लाइन सट्टे ओर क्रिकेट का बुकी है, आज सुबह इसका शव इसके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर प्रियदर्शिनी इंदिरा विहार कॉलोनी के खाली खंडहर मकानों के पास मिला,शव देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को मोर्च्युरी में रखवा परिजनों को सूचित किया ओर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका को देखते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


Similar News