भीलवाड़ा बीएचएन। सदर थाना पुलिस ने एक होटल से चोरी गई बाइक बरामद कर दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है।
हैडकांस्टेबल जेपी शर्मा ने बताया कि गुवारड़ी निवासी चैना गुर्जर की बुलेट बाइक ईरांस स्थित होटल से एक माह पूर्व चोरी हो गई थी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई अनवर हुसैन ने इस मामले में दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर चोरी गई बुलेट बाइक बरामद की है।