मौसम का मिजाज बदला: मांडल व चांदरास में गिरे ओले, भीलवाड़ा में बादलों का डेरा

Update: 2026-02-18 10:56 GMT

भीलवाड़ा। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक ऐसा तीखा तेवर दिखाया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से छाई काली घटाओं और बर्फीली हवाओं ने जहां एक ओर ठिठुरन बढ़ा दी, वहीं शाम होते-होते कड़कड़ाती बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बारिश ने माहौल को पूरी तरह ठंडा कर दिया। जिले के कई हिस्सों में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Full View


​भीलवाड़ा शहर: शहर में शाम ढलते ही तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे लोग फिर से गर्म कपड़ों में लिपटने को मजबूर हो गए।


इन क्षेत्रों में गिरी आसमानी 'आफत'

​जिले के बनेड़ा, कोटड़ी, मांडल और बागोर क्षेत्र के चांदरास ग्राम सहित रायसिंहपुरा में तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। सफेद चादर की तरह बिछी ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी रबी की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

​बागोर: कैलाश शर्मा के अनुसार कस्बे में बादल छाए रहे, लेकिन पास के चांदरास में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला।


​फसलों पर बेमौसम मार

​मौसम विभाग की मानें तो वायुमंडल में आए इस बदलाव के कारण अगले 24 घंटों तक जिले में मध्यम से तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पकने को तैयार रबी की फसल पर इस बेमौसम मार ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

गंगापुर में मूसलाधार बारिश और साथ में बर्फ ओल गिर

फोटो कैलाश शर्मा


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

 

Tags:    

Similar News