दिल्ली, नोएडा और गुजरात से अल-कायदा के चार आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

Update: 2025-07-23 12:16 GMT

 


नई दिल्ली। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंक के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने एक सटीक ऑपरेशन के तहत अल-कायदा इन इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को दिल्ली, नोएडा और गुजरात के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है। ATS ने इनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं।

गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चारों आतंकियों के तार AQIS से जुड़े हुए हैं। यह संगठन भारत सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और उनके संभावित नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन आतंकियों की भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना थी। ATS को कुछ समय से इनके मूवमेंट और संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद कई दिनों तक तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई के बाद से केंद्रीय एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इनसे पूछताछ कर रही हैं ताकि इनके संपर्क सूत्रों, फंडिंग स्रोतों और संभावित मॉड्यूल का खुलासा किया जा सके।

सोशल मीडिया पर अल-कायदा से जुड़े

गुजरात एटीएस ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है, वह नकली नोटों के रैकेट और आतंकी समूह की विचारधारा को फैलानै में शामिल थे। एजेंसी ने इन्हें गुजरात, दिल्ली और नोएडा से गिरफ्तार किया है। उन पर सोशल मीडिया के जरिए लड़ाकों की भर्ती का आरोप है।

📍 कौन हैं ये चार आतंकी?

नाम और ठिकाने अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

सभी को सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों से दबोचा:

एक को दिल्ली से

एक को नोएडा से

दो को गुजरात से

🧠 AQIS क्या है?

AQIS यानी Al Qaeda in the Indian Subcontinent अल-कायदा का एक आतंकी संगठन है, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार जैसे देशों में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है।

🗣️  ये हे नाम 

आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद फाइक, मोहम्मद फरदीन, सेफुल्लाह कुरैशी और जीशान अली के रूप में हुई है। सभी आतंकी अलकायदा की विचारधारा को फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और संदिग्ध एप्स का इस्तेमाल करते थे। उनके चैट और सोशल मीडिया हैंडल का एनालिसिस किया जा रहा है।


Similar News

बिजोलिया में फिर दिनदहाड़े टूटे ताले,: :घर की दीवार फांदकर चोर ले गए डेढ़ किलो चांदी और नकदी

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही:: 1 किलो 43 ग्राम अफीम और 16 लाख रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार