पारस कुंज में महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पति अहमदाबाद में भर्ती

Update: 2026-03-02 07:13 GMT

भीलवाड़ा (पुनीत)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के पारस कुंज इलाके में सोमवार सुबह एक अधेड़ महिला ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका का बेटा उसे बुलाने कमरे में गया था, जहां मां को फंदे से झूलता देख उसके होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पारस कुंज निवासी चंचल सोनी (50) पत्नी सुनील सोनी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके पति सुनील सोनी वर्तमान में उपचार के लिए अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब बेटा गोपाल अपनी मां को बुलाने के लिए ऊपर बने कमरे में गया, तो चंचल सोनी साड़ी के फंदे से लटकती मिलीं।

सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे बीमारी की हताशा थी या कोई अन्य कारण।

Tags:    

Similar News

इजरायल-ईरान युद्ध की आग में झुलस रहे अपनों की चिंता:: खाड़ी देशों में फंसे भोपाल के सैकड़ों लोग, वीडियो कॉल पर भी पाबंदी