अलवर: पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से मिली उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर सर्च ऑपरेशन जारी

Update: 2026-04-02 09:14 GMT

अलवर। राजस्थान के अलवर सहित प्रदेश भर में एक बार फिर पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।

अलवर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और पोस्ट ऑफिस, जो एक ही परिसर में संचालित होते हैं, वहां सूचना मिलते ही सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों को बाहर निकाल दिया।

कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने ईमेल के जरिए धमकी मिलने की जानकारी दी थी। ईमेल में दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया था। उल्लेखनीय है कि इस परिसर को तीसरी बार ईमेल के जरिए इस तरह की धमकी मिली है।

वर्तमान में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की गहनता से जांच कर रही हैं। हालांकि, अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

Tags:    

Similar News

निजी स्कूलों में 'विवेकानुसार' शब्द की आड़ में खुली डकैती:: 200 का बुक सेट 4000 में, शिक्षा विभाग मौन

​भीलवाड़ा : रसोई घर में 'आग का तांडव': सिलेंडर बना आग का गोला, पंडेर पुलिस की जांबाजी से टला भीषण हादसा

आस्था की दहलीज पर थम गई सांसें:: बीमारी से जंग लड़ रही जमना ने माता के दर पर तोड़ा दम