ट्रंप से तनाव के बीच पीएम मोदी का एक और ‘मास्टरस्ट्रोक’, अमेरिका को दिया 31 हज़ार करोड़ का झटका

Update: 2025-08-08 10:39 GMT

नई द‍िल्‍ली। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इस बात से खुश नहीं हैं कि भारत (India) लगातार रूस (Russia) से तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने इसी वजह से भारत पर 25% टैरिफ और उसके साथ अतिरिक्त 25% टैरिफ, यानी कि कुल 50% टैरिफ लगाते हुए रूस से तेल न खरीदने की धमकी दी है, लेकिन भारत की तरफ से साफ कर दिया गया है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए रूस से होने संबंधों को बनाए रखते हुए कम कीमत पर तेल खरीदना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने साफ कर दिया है कि भारत इस मामले में झुकेगा नहीं। अब पीएम मोदी ने ऐसा 'मास्टरस्ट्रोक' खेला है, जिससे अमेरिका को बड़ा झटका लगा है।

◙ भारत ने अमेरिका को दिया 31 हज़ार करोड़ का झटका

ट्रंप के 'टैरिफ वॉर' के चलते दोनों देशों के बीच ट्रेड डील अब अधरझूल में है। बढ़ते तनाव के बीच बीच भारत ने कुछ ऐसा किया है जिससे अमेरिका को 31 हज़ार करोड़ का झटका लगा है। भारत की बड़ी एयरलाइन्स ने अमेरिका की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बोइंग (Boeing) को पैसेंजर विमानों का ऑर्डर दिया था। इस ऑर्डर की कीमत करीब 31 हज़ार करोड़ रूपए थी। हालांकि अब ट्रंप की धमकियों का नुकसान बोइंग के साथ ही अमेरिका को भी हुआ है। भारत की तरफ से बोइंग को दिया गया 31 हज़ार करोड़ का ऑर्डर रोक दिया गया है। इससे बोइंग को तो झटका लगा है ही, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए भी यह एक बड़ा झटका है।

Similar News

भारत की ऐतिहासिक जीत, देश में जश्न का माहौल: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दी 61 रनों से करारी शिकस्त