एसआई भर्ती परीक्षा: एक और महिला एसआई गिरफ्तार, मैरिट में 34 वे स्थान पर आई थी मोनिका

By :  naresh
Update: 2025-03-19 03:02 GMT

 जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में मैरिट में 34वां स्थान पर आने वाली    महिला थानेदार को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।  आरोपी महिला थानेदार ने 15 लाख रुपए में ब्लूटूथ से नकल करने का सौदा किया था। पेपर लीक मामले में अब तक 52 थानेदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि मूलत: नवलगढ़ के सुल्तानपुर हाल सीकर के दादिया स्थित तारपुरा निवासी थानेदार मोनिका जाट (25) को गिरफ्तार किया। अभी मोनिका जाट झुंझुनूं पुलिस लाइन में पदस्थापित थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनिका ने ब्लूटूथ डिवाईस से नकल कराने वाले गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपए में परीक्षा से पहले पेपर पढ़ाने का सौदा किया था।

 

आरोपी मोनिका की एसआई भर्ती पुलिस की लिखित परीक्षा 15 सितम्बर 2021 को अजमेर में थी। सरगना पौरव कालेर ने ब्लूटूथ के माध्यम से मोनिका को एसआई भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर पढ़ाया। इसके चलते आरोपी मोनिका ने उक्त परीक्षा के हिंदी विषय में 200 में से 184 अंक तथा सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 161 अंक प्राप्त किए। जबकि साक्षात्कार में 15 अंक प्राप्त हुए। आरोपी को एसओजी मुख्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

Similar News

मखन प्लाजा के बाहर जानलेवा हमला:: दो आरोपित गिरफ्तार, सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर हुआ था विवाद