गुजरात में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत
By : राजकुमार माली
Update: 2025-02-02 08:06 GMT
: गुजरात के डांग जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।बस मध्य प्रदेश के गुना से 50 पर्यटकों को लेकर त्रयंबकेश्वर दर्शन से लौट रही थी। दुर्घटना सापुतारा घाट मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे हुई है। बस के 30 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है ।