चित्तौड़गढ़ :संगम नदी में युवक युवती की हाथ बंधी लाशे तेरती हुई मिली

Update: 2024-07-31 05:27 GMT

 चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी) शहर  में  संगम नदी में बुधवार सवेरे एक लड़का लड़की की लाशे तेरती हुई मिली हे। दोनों लड़का लड़की सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं

 बुधवार सुबह संगम महादेव पर पूजा करने  आने वाले श्रद्धालुओं  ने नदी में लाशे देखी ,बाद में  इसकी जानकारी  क्षेत्रीय पार्षद बालकिशन भौई  मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस  संगम स्थल पर पहुंचे, जहां पर लड़का लड़की  की आपस में हाथ बंधीहुई  लाशे तेरती हुई मिली। संभावना हे की दोनों ने संगम नदी में  एक साथ  चलाग़ लगाईशवों को निकालने के बाद उनकी पहचान मीठा राम जी खेड़ा निवासी उदित (19) पुत्र कमलेश मेहता और छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़ हाल सेंथी निवासी रंजना (18) पुत्री गिरिजा भाट के रूप में हुई। दोनों का प्रेम प्रसंग से मामला जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों की पहचान उदित के अंकल महेश मेहता ने की। उन्होंने बताया कि दोनों ही मंगलवार से लापता है। रंजना की माता ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। वहीं, उदित के माता-पिता आसपास रिश्तेदारों में उसकी तलाश कर रहे थे। महेश मेहता के अनुसार रंजना की मां मंगलवार को उदित के घर भी गई थी। शव भी लगभग 24 घंटा पुराना बताया जा रहा है। मौके पर एएसपी (शहर डिप्टी) तेज कुमार पाठक, कोतवाली सीआई संजीव स्वामी, सदर सीआई गजेंद्र सिंह सहित कोतवाली और सदर जाब्ता मौके पर पहुंचा। दोनों के शवों को नगर परिषद के शव वाहन के जरिए जिला हॉस्पिटल के मोर्चरी में ले जाया गया।



नस काटने की भी की थी कोशिश

दोनों के हाथों में गहरा घाव भी दिखा। इससे की अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने पहले अपनी नस काटने की कोशिश की होगी। कटे हुए जगह से ब्लीडिंग भी हुई है। उसके बाद दोनों नदी में कूद गए। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। सदर सीआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद युवती की शिनाख्त को कंफर्म किया जाएगा।

Tags:    

Similar News