अहमदाबाद में फिर हादसा होते-होते बचा... इंडिगो विमान के इंजन में लग गई आग, 60 यात्रियों की बची जान 🔥✈️

Update: 2025-07-23 12:02 GMT

 

नई दिल्ली | अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की ATR76 फ्लाइट में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेकऑफ से ठीक पहले विमान के इंजन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पायलट ने तत्परता दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ कॉल दी और टेकऑफ को तुरंत रोक दिया गया।

इस विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। रनवे पर विमान रोल कर ही रहा था, तभी इंजन में आग की लपटें देखी गईं। पायलट द्वारा भेजी गई आपात सूचना के बाद यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, यह तकनीकी खराबी थी, और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर (SOP) के तहत पायलट ने तुरंत विमान को ‘बे’ में वापस भेज दिया। विमान को अब विस्तृत जांच और मेंटेनेंस के बाद ही सेवा में लिया जाएगा।

एयरलाइन ने यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और वैकल्पिक फ्लाइट या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया है। साथ ही घटना को लेकर खेद भी जताया है।

👉 यह घटना उस समय हुई जब इंडिगो के विमानों में तकनीकी खराबी की शिकायतें बढ़ रही हैं। इससे एक दिन पहले, गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो फ्लाइट में भी लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन वह भी सुरक्षित लैंड कर गया था।

🔎 मुख्य बिंदु:

✈️ ATR76 विमान टेकऑफ से पहले इंजन में लगी आग

🛑 पायलट ने दी 'मेडे' कॉल, टेकऑफ रोककर फ्लाइट रद्द

👨‍✈️ 60 यात्री सुरक्षित, कोई हताहत नहीं

🛠️ जांच व मेंटेनेंस के बाद ही फिर से उड़ान

🤝 यात्रियों को फ्लाइट शिफ्ट या रिफंड का विकल्प

Similar News

बिजोलिया में फिर दिनदहाड़े टूटे ताले,: :घर की दीवार फांदकर चोर ले गए डेढ़ किलो चांदी और नकदी

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही:: 1 किलो 43 ग्राम अफीम और 16 लाख रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार