फास्टफूड शॉप संचालक लापता,: पत्नी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

By :  prem kumar
Update: 2024-09-07 14:35 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में फास्टफूड शॉप चलाने वाला एक युवक लापता हो गया। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि वैभव नगर निवासी ईश्वर उर्फ सोनू खुशलानी 33 यहां एमएलवी कॉलेज सर्किल क्षेत्र में फास्टफूड शॉप चलाता है। ईश्वर शुक्रवार सुबह घर से शॉप के लिए निकला था, जो दोपहर ढाई बजे शॉप से निकल गया। इसके बाद 5.40 बजे ईश्वर को उसकी पत्नी गायत्री ने मोबाइल पर कॉल किया तो ईश्वर ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। गायत्री ने शॉप पर पता किया तो जानकारी मिली कि वह दोपहर ढाई बजे शॉप से निकल गया था। इसके बाद ईश्वर न तो शॉप पर लौटा न ही घर। इसके चलते शनिवार को गायत्री ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। पुलिस अब ईश्वर की तलाश कर रही है।

Similar News