धार्मिक जुलूस में चांद तारे प्रिंटेड तिरंगा लहराने से कोटा में बवाल, fir दर्ज

By :  prem kumar
Update: 2024-09-16 17:49 GMT

कोटा। कोटा में तिरंगे के अपमान करने का मामला सामने आया है। धार्मिक जुलूस में तिरंगे पर चांद-तारे बने थे। जिसका एक वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को हिन्दू संगठन के लोग अनंतपुरा थाने पर इकट्ठा हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी के कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी पहुंचे। तिरंगे का अपमान करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

डीएसपी मनीष शर्मा ने मिडिया को बताया- मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो अनंतपुरा इलाके से निकल रहे जुलूस का है। इसमें तिरंगे झंडे में चांद-तारे बने हुए थे। वीडियो पर संज्ञान लिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जो भी आरोपी घटना में शामिल है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया है।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा रेंज आईजी रवि दत्त गौड़ से बात की और आरोपियों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने मीडिया से कहा धार्मिक जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। यह बहुत गंभीर और चिंतनीय विषय है। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संगठनों ने भी परिवाद दिया है। राष्ट्रीय ध्वज के लिए न जाने कितने जवान शहीद हो जाते हैं। इस तरीके से अपमान होना, ये धर्म विशेष का विषय नहीं है। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह 9 बजे तक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा अनंतपुरा इलाके में धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में एक युवक के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था। ध्वज में एक हिस्से में चांद तारे बने हुए थे। युवक उस ध्वज को जुलूस में लहरा रहा था। इसका वीडियो सामने आया है।जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है। भारतीय ध्वज संहिता 2002 के सहित कई अधिनियमों का उल्लंघन है। हमारी मांग है कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग और आयोजकों के खिलाफ कठोर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Similar News