राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम; फायरिंग कर भागे आतंकी

Update: 2025-06-25 02:56 GMT

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय सेना ने सीमा पार से किए गए घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने प्रतिकूल मौसम के बीच देखा कि सीमा पर कुछ संदिग्ध हलचल हो रही है।

उसी समय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की तो आतंकी मौसम का लाभ उठाकर वापस भागने में सफल हो गए। सेना के जवान पूरे क्षेत्र को घेर कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं।

Similar News