लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, निजी अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-07-03 18:04 GMT

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है। इस वजह से न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी के देखरेख में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बारे में अपोलो अस्पताल ने जानकारी दी है।

पिछले महीने 26 जून को भी उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यूरोलॉजी से संबंधित उन्हें परेशानी थी। यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे थे। उन्हें 27 जून को देर रात छुट्टी मिल गई थी।

Tags:    

Similar News