1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर ढेर

Update: 2025-06-05 13:18 GMT
  • whatsapp icon

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में जारी नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर के नेशनल एरिया पार्क के जंगल में हुए मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ इनामी नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की पहचान सीसी मेम्बर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मारा गया नक्सली नेता आंध्र प्रदेश के चिन्तापलुदी का रहने वाला था। सीसी मेंबर मे वह शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। घटनास्थल से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुआ है। बताया गया कि सुरक्षाबलों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन कर रही थी। इस दौरान जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ फायरिंग कर 1 करोड़ इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टी की है। हालांकि मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Similar News