आज भी मनाएंगे कई लोग दीपाली!: दीपोत्सव के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी पर भीलवाड़ा में उमड़ा उत्साह, रौशनी से जगमगाया शहर

Update: 2025-10-19 18:10 GMT

 भीलवाड़ा  विजय सम्पत माली  दीपोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दीपावली से पूर्व  रूप चतुर्दशी  के अवसर पर वस्त्र नगरी का दृश्य बेहद मनमोहक रहा। सुबह से ही मुख्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली पूजन और अभिनंदन से जुड़ी सामग्री की खरीदारी पूरे दिन चलती रही। इस दौरान शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आया।

हालांकि दीपावली 21 अक्टूबर को मनाने की घोषणा के बाद भी कई लोगों में पूजा को लेकर संशय बना रहा। कई परिवारों ने सोमवार को भी पूजा की तैयारी जारी रखी। इस बार 6 दिन तक चलने वाले पर्व को लेकर व्यापारियों ने शहर के मुख्य बाजारों में विशेष लाइट सजावट की है। धनतेरस से शुरू हुई लाइटिंग भाईदूज तक जारी रहेगी।

 लाइटिंग और सजावट ने खींचा लोगों का ध्यान**

शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।

भीलवाड़ा के बाजार चौराहे रोशनी से नहाए फोटो संपत माली


 


बजरंगी चौराहा, महाराणा प्रताप सर्किल, लिलेंड चौराहा, आजाद चौक, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बाजार नं. 2, बापूनगर और पुराने शहर में रौनक चरम पर रही।



दीपावली पूजन सामग्री, मिट्टी के दीपक, सजावटी वस्तुएं, चने और मुरमुरे की दुकानों पर लंबी कतारें नजर आईं। इलेक्ट्रॉनिक, वस्त्र, जेवरात और मिठाई के बाजारों में भी ग्राहकी अपने शिखर पर रही।

 दीयों की रोशनी से निखरी शहर की सुंदरता 

रूप चतुर्दशी के अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने श्रद्धा से घरों के बाहर दीप प्रज्ज्वलित किए,



 

जिससे शहर का स्वरूप और भी निखर गया। लाइटिंग और दीयों से घरों व प्रतिष्ठानों की शोभा देखते ही बन रही थी। युवाओं की टोली शाम को शहर में घूमते हुए सेल्फी और फोटो खिंचवाती नजर आई।

 यातायात व्यवस्था में बदलाव 

त्योहार की भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। कई बाजारों में फोर व्हीलर की एंट्री पर रोक लगाई गई, जबकि दीपावली के दिन मुख्य बाजार में टू व्हीलर की एंट्री भी बंद रहेगी। लोगों को पैदल घूमकर सजावट और रोशनी का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


 

Similar News