चाकूबाजी का आरोपित साहिल गिरफ्तार, परिचित से झगड़े का बदला लेने किया था हमला

By :  prem kumar
Update: 2025-04-28 17:40 GMT
चाकूबाजी का आरोपित साहिल गिरफ्तार, परिचित से झगड़े का बदला लेने किया था हमला
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के सुभाषनगर में रविवार रात हुई चाकूबाजी के आरोपित साहिल पारीक को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने अपने परिचित से हुये झगड़े के बदले के रूप में यह हमला किया।

सुभाषनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद ने बताया कि पटेलनगर हाल सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला विनोद उर्फ सोनू जैन 35 पुत्र स्व. नेमीचंद जैन को साथ लेकर उसका दोस्त आजाद नगर निवासी साहिल पारीक पुत्र अशोक पारीक सुभाषनगर में अपनी परिचित के मकान पर ले गया। दोनों नशे में थे। वहां जाने के बाद साहिल ने विनोद उर्फ सोनू के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हमले को लेकर केस दर्ज किया। तफ्तीश के बाद सोमवार रात हमले के आरोपित साहिल पारीक को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई साबिर मोहम्मद ने बताया कि विनोद उर्फ सोनू का कुछ समय पूर्व साहिल की परिचित से झगड़ा हुआ था। इसी के बदले के रूप में साहिल ने विनोद पर हमला किया था। हमले के बाद साहिल ने अपनी परिचित को बोला, तेरा बदला ले लिया। उधर, पुलिस हमले के आरोपित से पूछताछ करने के साथ ही चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।   

Similar News