पुलिस वाले के साथ हो गया खेल: वन-वे पर ट्रैफिक पुलिस वाला वाहन चालकों से सरेआम कर रहा था अवैध वसूली, सोशल मीडिया पर हो गया वीडियो वायरल

Update: 2025-05-16 08:31 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था देने के लिए दो दिन पहले लागू की गई वन-वे व्यवस्था की कमान संभाल रहा एक पुलिसकर्मी वाहन चालकों से सरेआम अवैध वसूली कर रहा है, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि भीलवाड़ा हलचल न्यूज ऐप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने व आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था देने के लिए 14 मई से शहर सीतारामजी की बावड़ी से छीपा बिल्डिंग मार्ग, फें्रडस मेडिकल से सेवा सदन मार्ग और मिश्रा हॉस्पीट से रोडवेज बस स्टैंड मार्ग पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो मियांचंद जी की बावड़ी ट्रैफिक पॉइंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पॉइंट पर लगा ट्रैफिक पुलिसकर्मी दुपहिया वाहन चालकों को रोक कर उनसे अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर आमजन में पुलिस की छवि पर विपरित असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस मामले में वसूली करने वाले पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई हो पाती है। हालांकि भीलवाड़ा हलचल न्यूज ऐप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Similar News

निजी स्कूलों में 'विवेकानुसार' शब्द की आड़ में खुली डकैती:: 200 का बुक सेट 4000 में, शिक्षा विभाग मौन

​भीलवाड़ा : रसोई घर में 'आग का तांडव': सिलेंडर बना आग का गोला, पंडेर पुलिस की जांबाजी से टला भीषण हादसा

आस्था की दहलीज पर थम गई सांसें:: बीमारी से जंग लड़ रही जमना ने माता के दर पर तोड़ा दम