नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। लेसी सिंह, रामकृपाल यादव ने ली शपथ लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।विजय चौधरी, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल ने ली शपथ विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, मंगल पाण्डेय को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।विजय सिन्हा ने ली शपथ बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी बिहार सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं, सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। इन लोगों को बनाया गया मंत्रीराज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। LIVE अपडेट: नीतीश कुमार आज अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा।नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। वह 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। लोगों ने गमछा हवा में लहराकर नीतीश कुमार का अभिवादन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपने पद से त्याग पत्र दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी दिन जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठकें भी हुईं। नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है। पटना ,बिहार की राजनीति गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगी। सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण समारोह नहीं बल्कि NDA के शक्ति प्रदर्शन का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के दिग्गज और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:45 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के हाथ में है, जबकि मैदान के आसपास बिहार पुलिस तैनात रहेगी। राजभवन में पीएम मोदी के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन भी किया गया है, जिसमें करीब 150 खास मेहमान शामिल होंगे। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 18 मंत्री शामिल होंगे। इसमें जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो व हम के 1-1 मंत्री शामिल होने की संभावना है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह के लिए ताज, मौर्या और चाणक्या जैसे बड़े होटलों में कुल 260 कमरे बुक किए गए हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान के आसपास के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। समारोह में 3 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है। NDA ने हर विधायक को 5 हजार लोगों को पटना लाने का लक्ष्य दिया है। गांधी मैदान में भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसमें योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र पटेल, प्रमोद सावंत, हिमंत बिस्वा सरमा, पेमा खांडू और माणिक साहा समेत कुल 20 मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मानित हस्तियों, वैज्ञानिकों और साहित्यकारों को भी विशेष निमंत्रण भेजा गया है। गांधी मैदान में 13 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। गेट नंबर-1 सिर्फ VVIP के लिए आरक्षित है, जहां से पीएम मोदी, राज्यपाल, नीतीश कुमार, केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों के CM प्रवेश करेंगे। आम जनता के लिए अन्य गेट खोले जाएंगे।