महिला से रेप, आरोपित नहाते समय का वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

Update: 2025-08-26 15:44 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

फूलियाकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन चार महीने पहले वह अपने खेत महेंद्र पुत्र नारायण रैगर ने उसे अपने खेत पर बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 25 अगस्त को पीडि़ता अपने खेत पर थी, तभी आरोपित वहां आया। महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गये, जिन्होंने महेंद्र को पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व में आरोपित महेंद्र ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित महेंद्र मोबाइल पर स्टेटस भी लगा रहा था। इसके अलावा यह आरोपित पीडि़ता के कान के टोप्स भी ले गया। पुलिस ने महेंद्र को डिटेन कर लिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

Similar News