वी क्लब गौरव की अवार्ड सैरेमनी आयोजित

Update: 2024-06-21 13:09 GMT

भीलवाड़ा। वी क्लब गौरव के द्वारा आज एक निजी आवास पर अवार्ड सैरेमनी का आयोजन किया गया। वर्ष पर्यन्त किए गए सेवा कार्यों के विश्लेषण के आधार पर बेस्ट सेवा कार्य करने वालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट एक्टिविटी के लिए उषा बिहानी, उषा डोसी, मंजु बापना, अल्का गर्ग को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट प्रेसीडेन्ट का अवार्ड अर्चना सोनी, बेस्ट सचिव निशा सोनी और बेस्ट कोषाध्यक्ष का अवार्ड लीला राठी को दिया गया। रीजन चैयरपर्सन के रूप में मंजु पोखरना व नीलु वागरानी को बेस्ट मेम्बरशिप ग्रोथ के अवार्ड से नवाजा गया।

Tags:    

Similar News