शक्करगढ़। शक्करगढ़ से भीलवाड़ा नई रोडवेज बस सेवा शुरू हुई, जो शाम 4 बजे भीलवाड़ा से रवाना होगी। सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक गोपी चंद मीणा की अनुसंशा पर शनिवार से सेवा शुरू हुई है। शकरगढ़ मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह ने इस सम्बन्ध में सांसद और विधायक से इस मार्ग में रोडवेज बस सेवा चालू करने की बात रखी थी। बस शाम 4 बजे भीलवाड़ा से रवाना होगी, भीलवाड़ा से कोटडी, पारोली वाया शाम 7 बजे आमल्दा होते हुए हुए खजूरी, किशनगढ़ 7.30 बाकरा होते हुए शक्करगढ़ हनुमत धाम पहुंचेगी। बस का शक्करगढ़ में नाइट हॉल्ट रहेगा, अगले दिन सुबह 7 बजे बस शक्करगढ़ से रवाना होगी और किशनगढ़ होते हुए खजूरी पहुंचेगी वाया आमल्दा पारोली कोटडी से भीलवाड़ा पहुंचेगी।