पुलिस को देख दो ट्रेलर छोड़ भागे चालक, एक में मिली बजरी
By : bhilwara halchal
Update: 2024-07-02 14:17 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। कारोई पुलिस को देखकर चालक दो ट्रेलर छोडक़र भाग छूटे। इनमें से एक में बजरी थी, जबकि दूसरा खाली था। पुलिस ने दोनों ट्रेलर डिटेन कर लिये।
थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। तिगडिय़ा गांव के नजदीक पुलिस को देखकर चालक दो ट्रेलर छोडक़र भाग छूटे। इनमें से एक ट्रेलर बजरी से भरा था, जबकि दूसरा खाली। पुलिस ने दोनों ट्रेलर डिटेन कर लिये।