वंदे मातरम के जयघोष से श्री कृष्ण गौशाला में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाया

By :  naresh
Update: 2024-08-26 14:02 GMT

रायपुर (किशन खटीक) सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र के गौ भक्त विधायक लादूलाल पितलिया के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण गौशाला रायपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गौ माताओं व बछड़ों को गुड़ खिलाकर उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मींरा किराड,सदस्यता अभियान के मंडल सहसंयोजक एवं उपाध्यक्ष नेहरू लाल कुमावत, समाजसेवी भेरूसिंह सिसोदिया, विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल खटीक, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल दाधीच, शनि मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर देशांतरी, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र वैष्णव, शिक्षक संगठन के तहसील संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, भंवरलाल कुमावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव कोठारी, सीताराम सेन, कन्हैयालाल माली, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक नाथू लाल सेन, शिव प्रकाश खटोड, भूपेश छीपा, परमेंद्र दीक्षित सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। गौशाला परिसर में भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के जय घोष लगाकर वातावरण को राष्ट्र भक्ति मय बना दिया।

Similar News