
भीलवाड़ा बीएचएन। श्री चारभुजा महिला मण्डल, पुराना शहर भीलवाड़ा की ओर से बडा मंदिर मे संगीतमय फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे सभी सदस्याओ द्वारा गुलाल और फूलों से होली खेली। कार्यक्रम संयोजक मंगला सोनी ने बताया की फागोत्सव मे भजन गायिका ममता भंडारी, कष्णा सोनी, अक्षु वैष्णव सहित पुष्कर सेन ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी जिसमे महिला मंडल के साथ ही क्षेत्रवासियों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फागुन के रंगीले व एक से बढ़कर एक जोशीले भजन गाए। जिस पर महिला सदस्याओ ने झुमते हुए नृत्य के साथ फूलों की होली खेली। अंत में ठाकुर जी को भोग लगा कर सभी ने प्रसाद वितरित किया गया। फाग उत्सव में महिला मंडल से चंद्रकांता बाहेती, चन्दा सोनी, मीना टिक्कीवाल, मुन्ना सोनी, लाली सीकड, गौरी लाहोटी, मंजु सोनी, निर्मला मरोठिया, मंजु खटीक सहित कई सदस्याए आदि उपस्थित रही।