हैदराबाद के लिए भीलवाड़ा से एक ट्रेन की मिली सुविधा

Update: 2025-07-21 18:38 GMT

 

चित्तौड़गढ़ | हैदराबाद के लिए  भीलवाड़ा से एक ट्रेन की सुविधा मिली है। इसकी शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। रेलवे ने काचीगुड़ा -भगत की कोठी (जोधपुर)- काचीगुड़ा प्रतिदिन रेल का संचालन शुरू किया है। सोमवार से इसका नियमित संचालन  शुरू हो gya मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर, मक्‍सी, उज्‍जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव के साथ गाड़ी संख्‍या 17605/17606 काचीगुडा- भगत की कोठी-काचीगुडा एक्‍सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन 20 जुलाई से काचीगुडा से प्रतिदिन 23.50 बजे चलेगी, जो सीहोर, मक्‍सी, उज्‍जैन होते हुए चित्तौड़गढ़ सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में 22 जुलाई से प्रतिदिन भगत की कोठी से 22.30 बजे चलकर चित्तौड़गढ़ सुबह 7.20 पहुंचेगी। यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं अनारक्षित सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का निजामाबाद, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्‍सी, उज्‍जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्‍यावर, सोजत रोड, मारवाड़ एवं पाली मारवाड़ स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।

चित्तौड़गढ़ | रेलवे के कटिहार मंडल में आलुआबाड़ी रोड और पांजीपाड़ा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम होने से गाड़ी संख्या 19602 न्यूजल पाईगुड़ी- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 जुलाई को न्यूजलपाईगुड़ी से निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 1 बजे चंदेरिया पहुंचती है और 5 मिनट के ठहराव के बाद 1:05 बजे रवाना होती है।

Similar News