संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, भीलवाड़ा के यात्रियों को मिलेगा लाभ
By : राजकुमार माली
Update: 2025-08-02 05:20 GMT
भीलवाड़ा ।संतरागाछी से अजमेर और अजमेर से संतरागाछी के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवा को और 7 ट्रिप के लिए बढ़ा दिया है। यह ट्रेन खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच नियमित रूप से यात्रा करते हैं।
भीलवाड़ा से होकर यह ट्रेन संख्या 08611/08612 के तहत चलती है।08611 संतरागाछी से अजमेर: अब यह ट्रेन 4 अगस्त से 15 सितंबर तक हर सप्ताह चलेगी। कुल 7 बार यह ट्रेन संतरागाछी से अजमेर के लिए रवाना होगी।
08612 अजमेर से संतरागाछी: यह ट्रेन 7 अगस्त से 18 सितंबर तक 7 ट्रिप में चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यह भी बताया कि इस ट्रेन का रूट, समय और स्टेशनों पर ठहराव पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।