जर्जर सामुदायिक भवन बना खतरे का कारण, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

Update: 2025-09-05 11:58 GMT

बेरां (भैरूलाल गुर्जर) बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की बालेसरिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव दाता निलावरी में स्थित सामुदायिक भवन पिछले कई महीनों से जर्जर स्थिति में है। ग्रामवासियों के अनुसार यह भवन अब इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामवासी पृथ्वीराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ा मंदिर क्षेत्र, बलाई मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन की छत से बारिश का पानी टपकता है और दीवारों से होकर नीचे गिरता है। अंदर का प्लास्टर लगातार झड़ रहा है, जिससे भवन में प्रवेश करना भी खतरे से खाली नहीं है।

ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, बनेड़ा को इस समस्या की रिपोर्ट दी है और मांग की है कि जल्द से जल्द इस भवन की जांच कर इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भवन के गिरने की आशंका है, जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है।

Similar News