आमल्दा में होनहार विद्यार्थीयो का सम्मान

By :  vijay
Update: 2026-03-25 18:50 GMT

भीलवाड़ा |राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमल्दा में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन सहित ग्रामीणों में हर्ष की लहर है। होनहार छात्रा ईशा कुमारी मीणा ने 90.00 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व अनुप्रिया वैष्णव ने 79.17 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को प्रधानाचार्य श्री कोमल कुमार जी कंवरिया एवं समस्त स्टाफ द्वारा इन होनहार छात्राओ को साफा पहनाकर एवं मुहँ मीठा कराकर सम्मान किया गया व उज्वल भविष्य की शुभकामना दी ।

Similar News