अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन अध्यात्म साधना केन्द्र छत्तरपुर में शुरू

Update: 2025-09-06 09:52 GMT

नई दिल्ली । अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन अध्यात्म साधना केन्द्र छत्तरपुर में शुरू हुआ । सम्मेलन के पहले दिन निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिव कुमार लोहिया ने प्रतिनिधियों की तालियों की गूंज के बीच नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  पवन कुमार गोयनका को सम्मेलन का कार्यभार सौंपा और आशा ब्यक्त की उनके नेतृत्व में संगठन सुदृड़ होगा ।नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  पवन कुमार गोयनका ने अपने सम्बोधन में कहा कि‍ इस समय देश में संगठन के लाखों लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हैं जुड़े हैं और अगले दो सालो में लाख नए समाज बंधुओं को जोड़ा जाएगा ।

उन्होंने बताया कि‍ संगठन मारवाड़ी समुदाय की प्रगति ,विकास और उन्नति के लिए कटिबद्ध है और इस सिलसिले में अनेक कार्यक्रम शुरू किये गए हैं ।

उन्होंने बताया कि‍ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश के बिभिन्न राज्यों से आने बाले मारवाड़ी समुदाय के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, चिकित्सा, इंटरव्यू आदि के लिए आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए युवा मारवाड़ी संगठन द्वारा शाहदरा में 4000 बर्ग मीटर क्षेत्र में युवा भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया की लगभग 40 करोड़ रूपये लागत से बनाये जाने बाले इस युवा भवन में हॉस्टल, इंडोर गेम्स, जिम, लाइब्रेरी आदि की सुविधा उपलब्ध होगी तथा यह भवन अगले दो सालों में बन कर तैयार होगा जिससे देश बिभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने बाले मारवाड़ी छात्रों की आवासीय समस्या खतम हो जाएगी ।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका ने कहा की संगठन द्वारा सामान्य परिवारों के मारवाड़ी समुदाय के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए छात्रवती योजना शुरू की गई है जिसके अन्तर्गत लगभग 450 मेधावी बच्चों को यह सुविधा प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया की अब तक स्कालरशिप योजना पर 5 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं तथा कहा की बह इस योजना का विस्तार करेंगे ।

उन्होंने बताया की इस समय अखिल भारतीय युवा मारवाड़ी मंच द्वारा दिल्ली विश्विद्यालय सहित केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा में दाखिला पाने बाले 50 छात्रो को राजधानी दिल्ली में किफायती दरों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने कहा की मारवाड़ी समुदाय को किफायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संगठन ने मनिपाल हॉस्पिटल समूह के साथ अनुवन्ध किया है जिसके अन्तर्गत इस समूह के देश भर में फैले 35 चिकित्सा संस्थानों में मारवाड़ी समुदाय के लोगों को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करबाई जाएगी /

उन्होंने बताया कह उनका संगठन दूसरे प्रतिष्ठित अपोलो , मैक्स आदि अस्पतालों के साथ भी इस तरह का अनुबन्ध करने का प्रयास कर रहा है ताकि चिकित्सा सुविधाओं पर होने बाले अंधाधुंध खर्च को कम किया जा सके और क्वालिटी चिकित्सा सुविधा रियायती दरों पर प्रदान की जा सके ।

उन्होंने बताया की अखिल भारतवर्ष मारवाड़ी फेडरेशन के केन्द्रीय कार्यालय का निर्माण कार्य बड़ा बाजार कोलकत्ता में प्रगति पर है । उन्होंने बताया कि‍ 15000 बर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित किये जा रहे इस "सीता राम रूंगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन" का कार्य 10 करोड़ रूपये लागत से अगले दो सालों में पूरा कर लिया जायेगा । इस भवन में स्टेट ऑफ़ आर्ट सुविधाएँ होंगी और चिकित्सा , रोजगार , उच्च शिक्षा के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों से कोलकत्ता आने बाले मारवाड़ी समुदाय के लोगों को सस्ती आवास और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करबाई जाएगी ।

उन्होंने बताया कि‍ मारवाड़ी समुदाय द्वारा इस समय दिल्ली के एम्स, सफदरजंग सहित अन्य अस्पतालों में रोजाना मुफ्त भोजन सुविधा उपलब्ध करबाई जा रही है और साथ साथ साफ़ पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है/

उन्होंने बताया कि‍ उनका संगठन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेगा जिसके अन्तर्गत दहेज , प्री वेडिंग शूट, बेमेल शादियों आदि के बारे में शिक्षित किया जायेगा /

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  पवन कुमार गोयनका ने कहा की इस समय मारवाड़ी समुदाय के संसद और विधान सभाओं में लगभग 100 जन प्रतिनिधि चुन कर गए हैं और बताया की उनका संगठन मारवाड़ी समाज के युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा लेकिन स्पष्ट किया की उनका संगठन पूरी तरह गैर राजनितिक तरीके से काम करेगा।

Similar News