बेरा चौराहे पर गहरे खड्डे से दुर्घटना का खतरा, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

Update: 2025-09-23 13:03 GMT

बेरा (भैरूलाल गुर्जर) । बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की बेरा ग्राम पंचायत के पास बेरा चौराहे से रूपाहेली खुर्द अलीनगर जाने वाली सड़क पर पिछले कई महीनों से सड़क के बीचों-बीच गहरा खड्डा बना हुआ है। यह खड्डा अब जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोग रोजमर्रा की आवाजाही में इस खड्डे को देखकर बचते-बचाते निकलते हैं, लेकिन जरा सी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात के समय कोई अनजान व्यक्ति इस रास्ते से गुजरे, तो खड्डे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक इस खड्डे की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Similar News

भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"