ज्योत विसर्जन के साथ तीन दिवसीय असु चण्ड महोत्सव संपन्न
भीलवाड़ा । पूज्य झूलेलाल मंदिर सिंधु नगर में असु चण्ड महोत्सव 21 से 23 सितंबर को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलाबानी ने बताया प्रथम दिन 21 सितंबर को छोटे बच्चों की अनोखी भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बच्चों ने सिंधी गीत भजनों को गाकर सभी श्रोताओं का मनमोहा
दूसरे दिन 22 सितंबर को महिला मंडल एवं भीष्ती मंडल के सदस्यों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई एवं सामूहिक छेज का आयोजन किया गया
मुख्य समारोह 23 सितंबर सुबह प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ बाद में भगवान झूलेलाल जी का सहस्रधारा अभिषेक किया गया
दोपहर को ध्वजारोहण एवं भगवान झूलेलाल जी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया तत्पश्चात आम भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो समाज जनों ने प्रसाद ग्रहण किया
शाम को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ
जो कि सिंधु नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई संत कंवरराम सर्किल पर पहुंची जहां जोत साहब को जल में प्रवाहित किया गया
मंदिर अध्यक्ष रतन लाल चंदानी एवं विरुमल पुरशानी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया , कार्यक्रम का संचालन सेवा प्रमुख राजेश माखीजा, मनोहर लालवानी एवं प्रकाश कोरानी ने किया
इस अवसर पर
गोविंद धाम के साईं किशन लाल , दादा टेऊ राम, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सबनानी ,भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष परमानंद गुरनानी ,हीरालाल गुरनानी, ईश्वरलाल आसनानी ,कैलाश कृपलानी ,मनीष सबदानी, जितेंद्र रंगलानी,रमेश कोरानी, प्रकाश नावाणी, मोनी जागत्यानी ,महेश सबदानी महेश नेबवानी,दीपक भागवानी, अनिल मेलवानी, प्रवीण चंदानी, अशोक चंदवानी ,गगन सोनी, गिरीश साधवानी ,मनोज बहरवानी, नरेश लालवानी, चीमन इसरानी ,मनोज जगत्यानी ,किशन जगत्यानी, इंद्र टिक्यानी,अशोक भोजवानी, कमल लधानी
एवं महिला मंडल की समस्त सदस्याएं उपस्थित थी
