रिछड़ा विद्यालय और खेल मैदान में युवाओं ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Update: 2025-09-24 07:16 GMT

उदलियास । रिछड़ा विद्यालय खेल मैदान में पौधा रोपण किया उमेश शर्मा ने बताया कि पूर्व सरपंच देवकिशन गुर्जर के नेतृत्व में कदंब के 40 से अधिक पौधे लगाए सुवालका ने बताया कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।

पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। युवाओं ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। कमलेश सुवालका ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अतः प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। इस मौके पर देवकिशन गुर्जर कमलेश सुवालका नानू गुर्जर राकेश शर्मा उमेश शर्मा रामकिशन गाडरी मौजूद थे।

Similar News