भीलवाड़ा शहर में विभिन्न सर्किलों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी धार्मिक व राजनीतिक प्रतीक चिह्नों की मूर्तियां

Update: 2025-10-07 11:34 GMT

भीलवाड़ा। शहर के प्रमुख सर्किलों और पार्कों पर धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के प्रतीक चिह्न एवं मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नगर निगम के प्रस्ताव के अनुसार, शास्त्रीनगर सर्किल पर भगवान महादेव का त्रिनेत्र 4.50 लाख रुपए की लागत से लगाया जाएगा। इसके अलावा, जेल के पास स्थित परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम जी का परसा और महेश सर्किल पर महादेव का त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। इन सभी कार्यों पर कुल मिलाकर 70 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

इसके साथ ही, विभिन्न पार्क और क्यूनिटी हॉल में प्रमुख राजनेताओं एवं लोकतंत्र सेनानियों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। मुखर्जी पार्क में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, सूचना केंद्र भवन के बाहर पं. दीनदयाल उपाध्याय, शास्त्रीनगर क्यूनिटी हॉल में पूर्व विधायक बंशीलाल पटवा तथा आरके कॉलोनी क्यूनिटी हॉल में लोकतंत्र सेनानी रामगोपाल पारीक की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इन कार्यों पर 18 लाख रुपए का खर्च अनुमानित है।

इसके अतिरिक्त, सेशन कोर्ट के पास स्थित सर्किल पर न्याय का प्रतीक चिह्न लगाया जाएगा, जिस पर 7.50 लाख रुपए खर्च किए जाने की योजना है। नगर निगम ने इन सभी परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही इन पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News