ग्राम पंचायत माल का खेड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन, भूमि विवाद का मौके पर निस्तारण

Update: 2025-10-09 10:56 GMT

भीलवाड़ा, 09 अक्टूबर। राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र बिजौलिया में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन प्रभावी रूप से संपन्न हो रहा है। इसी क्रम में 09 अक्टूबर को ग्राम पंचायत माल का खेड़ा में उपखंड अधिकारी बिजौलिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्राम उन्द्रो का खेड़ा की खाता संख्या 319, कुल रकबा 1.0568 हेक्टेयर भूमि के बंटवारे संबंधी प्रकरण में श्रीमती अंजू बाला पत्नी श्री चंद्रशेखर, जाति स्वर्णकार द्वारा एक लिखित आवेदन शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, उपखंड अधिकारी बिजौलिया के निर्देशानुसार तहसीलदार बिजौलिया द्वारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर मौके पर ही दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई तथा नियमानुसार आदेश पारित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

इस त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यवाही से संबंधित परिवारों में प्रसन्नता का वातावरण बना। उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रशासन की जनकल्याणकारी एवं समाधानपरक कार्यशैली की सराहना करते हुए राज्य सरकार एवं उपखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Similar News