एकता दिवस के अवसर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित

Update: 2025-11-01 11:16 GMT

भीलवाड़ा । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में एक जिला एक खेल के अंतर्गत चयनित खेल बास्केटबॉल के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि सुखाड़िया स्टेडियम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों के खिलाड़ियों का चयन शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से संचालित बास्केटबॉल खेल केंद्रों पर खेलने वाले खिलाड़ियों को मिश्रित रूप में लेकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र कटारिया थे एवं अध्यक्षता पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी व पूर्व जिला खेल अधिकारी विजय सिंह शक्तावत ने की। खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से इन मैचेज में भाग लिया एवं बेहतरीन प्रदर्शन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के गुरु बताए एवं अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ऑफिशियल्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।आयोजन में श्रीमती निशा राजपूत बास्केटबॉल प्रशिक्षक, श्री जगदीश चंद्र जाट कुश्ती प्रशिक्षक, केंद्र पर कार्यरत अल्पकालीन प्रशिक्षकों, जसवंत खोईवाल, का विशेष सहयोग रहा। मैच रेफरी गजेंद्र प्रजापत एवं नरेश पुरबिया थे एवं टेबल ऑफिशियल निकिता प्रजापत, कविता बैरवा एवं वर्षा जजियानी थे।

Similar News