अयोध्या में ठहरने की व्यवस्था को लेकर भीलवाड़ा के यात्रियों में रोष, जीतो के खिलाफ नारेबाजी का वीडियो वायरल

Update: 2025-12-27 11:29 GMT



भीलवाड़ा।

शिखर की ओर निकली भीलवाड़ा की एक बड़ी धार्मिक यात्रा के दौरान अयोध्या में ठहरने की व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों का आक्रोश साफ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से लगभग एक हजार लोगों का जत्था शिखर यात्रा पर रवाना हुआ था। यात्रा के क्रम में जब यह दल अयोध्या पहुंचा तो वहां पूर्व निर्धारित ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कुछ यात्री नाराज हो गए। नाराजगी के चलते मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई, जिसमें जीतो के खिलाफ हाय हाय के नारे भी लगाए गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ठहरने की समस्या को लेकर कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बाद में यात्रा से जुड़े जिम्मेदार लोगों और अन्य समझदार व्यक्तियों ने हस्तक्षेप कर यात्रियों को समझाया, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया।

बताया जा रहा है कि समझाइश के बाद सभी यात्रियों को नियंत्रित कर लिया गया और यात्रा आगे शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। आज यात्रियों ने अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।

Similar News