शिवरात्रि पर निकलेगी विशाल कलश यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

Update: 2026-02-12 08:10 GMT

भीलवाड़ा। ब्रह्माकुमारी संस्था, नेहरू विहार द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल कलश यात्रा एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत नेहरू विहार 15 नंबर सेक्टर स्थित बालाजी उद्यान में एक साथ भगवान शिव के 12 स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे।

आयोजन के अंतर्गत सनातन संस्कृति को प्रत्यक्ष करती हुई विशाल कलश यात्रा 14 फरवरी को शाम 3:00 बजे नेहरू विहार से प्रारंभ होकर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में 5 बजे समाप्त होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने बताया कि कार्यक्रम में शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर भी प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र, आंकड़े और मदर के फूलों का क्या महत्व है, खोटे सिक्के और पानी मिला दूध क्यों चढ़ाया जाता है तथा शिव द्वारा किए गए ‘नशे’ का वास्तविक आध्यात्मिक अर्थ क्या है, इन सभी विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News