रोडवेज बस में बिना टिकट यात्री मामले में बड़ा फरमान, बस में बिना टिकट यात्री मिले तो परिचालक की 5 साल तक जिले से होगी बाहर पोस्टिंग

Update: 2026-02-12 06:38 GMT

भीलवाड़ा। रोडवेज बस में बिना टिकट यात्री मामले में बड़ा फरमान सामने आया है. बस में बिना टिकट यात्री मिले तो परिचालक की 5 साल तक जिले से बाहर पोस्टिंग होगी. मुख्यालय जयपुर से निगम के कार्मिकों के लिए नई स्थानांतरण नीति जारी की गई.

चालक-परिचालक के स्थानांतरण को लेकर नई दिशा निर्देश जारी किए. तबादला होने के बाद संबंधित कार्मिक को उस स्थान पर 2 साल तक रहना होगा. कैंसर, किडनी, ट्रांसप्लांट, ओपन हार्ट सर्जरी ,डायलिसिस, लकवा, मानसिक स्वास्थ्य और जैसी गंभीर बीमारी के कार्मिक को प्राथमिकता मिलेगी. 

Similar News